31st Shayari Whatsapp Status | जाने गुज़रे साल का हाल
दोस्तों, आज की इस post में 31st के लिए shayari, New year shayari, आपके लिए लेकर आये हैं। नए साल की शायरियां गुज़रे हुए साल का हाल बताने के लिए आपसे साझा कर रहा हूँ।
गुज़रे साल का हाल | New Year Shayari
गुजर गया जो वक्त उसे भुलाना चाहता हूँ,
मैं अब से वक्त को अपना बनाना चाहता हूँ,
बहुत खास थे जिन्हें खो दिया इस साल,
उन्हें भूल जाऊं ऐसा कुछ पाना चाहता हूँ।
ये साल ऐसा गुजरा कि पता ना चला,
ज़िंदगी की राह पे रहनुमा ना चला,
सोच रहा हूँ ऐसा क्या किया था मैंने,
जो अकेला चला साथ ख़ुदा ना चला।
वक्त आया था ऐसा कि सम्भल ना सका,
बदलने की कोशिश की पर बदल ना सका,
रास्ता बिल्कुल साफ था मंजिल तक का,
पर सुकून के बिना मैं ज्यादा चल ना सका।
गलत मैं था वक्त को गलत समझता रहा,
बेवजह ही झूठी बातों में उलझता रहा,
मैं रुका था भूलके सब कुछ लम्बे वक्त तक,
ये वक्त था रुका नहीं बस निकलता रहा।
गुजरे वक्त में देखा नहीं रहम करने वालों को,
बस देखा है हर किसी पे वहम करने वालों को,
ऐसा कोई दिखा नहीं जो गर्व रखे ईमान पर,
बेईमानी में भी देखा है अहम करने वालों को।
तो दोस्तों, आज की इस post में हमने 31st के लिए शायरी, New year shayari, आपके साथ share की पसंद आये तो share जरूर करना।
- कवि योगेन्द्र "यश"

No comments